ट्रक चालक यूनियन बिलासपुर

  • Home
  • India
  • Shimla
  • ट्रक चालक यूनियन बिलासपुर

ट्रक चालक यूनियन बिलासपुर यह पेज ट्रक चालकों के हितों के लिए बनाया गया है ट्रक चालकों को बहुत सी समस्याओं से झूझना पड़ता है उनकी कोई सुनवाई नहीं होती
(1)

अदानी सीमेंट कंपनी दाड़लाघाट द्वारा 17 सितंबर चालक दिवस के अवसर पर वर्षभर कंपनी के नियमों का पालन करने, सुरक्षा मानकों क...
18/09/2026

अदानी सीमेंट कंपनी दाड़लाघाट द्वारा 17 सितंबर चालक दिवस के अवसर पर वर्षभर कंपनी के नियमों का पालन करने, सुरक्षा मानकों का ध्यान रखने वाले तथा लंबे समय से कंपनी को अपनी सेवाएं दे रहे वरिष्ठ चालकों को सम्मानित किया गया।

कंपनी प्रबंधन ने कहा कि हर वर्ष 17 सितंबर को चालक दिवस के अवसर पर इसी तरह चालकों के सम्मान का सिलसिला जारी रखा जाएगा।

इस पहल को लेकर चालकों ने भी सराहना व्यक्त करते हुए कहा कि अन्य कंपनियों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। अल्ट्राटेक सीमेंट सहित अन्य कंपनियों को भी चालक दिवस पर नियमों का पालन करने वाले, सुरक्षित ड्राइविंग करने वाले और लंबे समय से सेवाएं दे रहे चालक भाइयों को सम्मानित करना चाहिए। इससे चालकों का मनोबल बढ़ेगा और सड़क सुरक्षा के प्रति उनकी जिम्मेदारी और अधिक मजबूत होगी।

18/09/2026

धन्यवाद हिम लाइव 24

17/09/2026

धन्यवाद न्यूज 10 लाइव

चालक दिवस पर उठी चालक आयोग के गठन की मांगशालूघाट। हिमाचल मोटर चालक संघ शाखा बागा द्वारा 17 सितंबर को शालूघाट स्थित अल्ट्...
17/09/2026

चालक दिवस पर उठी चालक आयोग के गठन की मांग

शालूघाट। हिमाचल मोटर चालक संघ शाखा बागा द्वारा 17 सितंबर को शालूघाट स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के गेट के सामने चालक दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य सुश्री सुरभी ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश में चालक आयोग के गठन, चालकों की सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

मुख्यातिथि सुश्री सुरभी ठाकुर ने चालकों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की। वहीं संघ के माननीय मार्गदर्शक सुरेन्द्र ठाकुर जी ने कहा कि चालक आयोग के गठन की मांग को लेकर जल्द सरकार से मुलाकात की जाएगी और जरूरत पड़ने पर प्रदेश से लेकर केंद्र सरकार तक चालकों की आवाज बुलंद की जाएगी।

इस अवसर पर HRTC चालक यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष नरंवीर कंवर, भारत सरकार के श्रमिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक गोविंद चंदेल, प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार, प्रेस सचिव श्याम लाल, सह कोषाध्यक्ष विजय ठाकुर सहित संघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में चालक मौजूद रहे।

कार्यक्रम आयोजकों धर्म पाल भगत राम, बलवीर, हीरापाल और हरिदास, चमन लाल हंस राज सहित अन्य सदस्यों ने अतिथियों को सम्मानित किया।

17/09/2026

🚛 चालक दिवस 17 सितंबर | शालूघाट
हिमाचल मोटर चालक संघ शाखा बागा द्वारा शालूघाट में आयोजित चालक दिवस कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य सुरभी ठाकुर ने चालकों को संबोधित करते हुए उनके परिश्रम, जिम्मेदारी और समाज व प्रदेश की अर्थव्यवस्था में योगदान को सराहा।
उन्होंने कहा कि चालक दिन-रात सड़कों पर मेहनत कर आवश्यक वस्तुओं और माल को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। चालकों की समस्याओं को गंभीरता से उठाने और उनके सम्मान व अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर उन्होंने सभी चालकों को चालक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके सुरक्षित एवं सुखद सफर की कामना की।

17/09/2026

श्री नरवीर कंवर राज्य उपाध्यक्ष हिमाचल पथ परिवहन निगम चालक यूनियन हिमाचल प्रदेश

17/09/2026

श्री गोविन्द चंदेल उप निदेशक भारत सरकार श्रमिक शिक्षा विभाग दिल्ली

17/09/2026

बरमाणा शाखा प्रधान श्याम लाल संधू

17/09/2026

हिमाचल मोटर चालक संघ राकेश कुमार जी

17/09/2026

🚛 चालक दिवस – 17 सितंबर

हिमाचल मोटर चालक संघ

📍 शालूघाट से लाइव प्रसारण

Address

Shimla

Telephone

9805602124

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ट्रक चालक यूनियन बिलासपुर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share