11/11/2022
अगर भूकंप के समय ड्राइव कर रहे हैं तो गाड़ी को किसी सुरक्षित स्थान पर रोककर उसी में बैठे रहें। ध्यान रहे कि गाड़ी को किसी भी बिल्डिंग पेड़ के आसपास ना रोकें।
अगर आपको घर से भागने का मौका मिलता है तो ऐसी जगह पर ना पाते जहां पर बिजली के खंभे हो या फिर अगल बगल में इमारत हो। अगर आपके पास भागने का समय है तो तुरंत घर से निकलकर अपने घर के आस-पास के खुले मैदान में चले जाए। ध्यान रखें कि आपको घर से भागकर खुले मैदान में जाना है किसी ऐसी संकरी गली में नहीं जिसके आगे पीछे बड़ी बड़ी इमारत हो।
अगर आप घर से बाहर नहीं जा रहे हैं और घर के अंदर ही छुपने की कोशिश कर रहे हैं तो कांच की खिड़की, किचन, झूमर या फिर ऐसी वस्तु के पास न जाएं जिसके गिरने का खतरा हो या जो भूकंप के झटकों से गिर सकता है। इसके अलावा हमेशा अपने दिमाग में एक बात याद रखें कि कहां पर सामान के गिरने की संभावना है। भूकंप के दौरान वहां पर ना जाए।