08/07/2022
पटना से मुजफ्फरपुर मात्र 500 रुपये में...
बिहार में CNG पंप खुलने के बाद CNG आधरित ऑटो की खरीददारी काफी बड़ी तादाद में हो रही है और विशेषकर छोटे वाले ऑटो का..CNG छोटा वाला ऑटो आसानी से 50 तक का माइलेज देता है ऐसे में पटना से मुजफ्फरपुर की दूरी अधिकतम 150 किलोमीटर है तो तीन किलो CNG लगेगा मतलब 85*3: 255 रुपया और स्पीड 50-60 का हाइवे पर टोल टैक्स फ्री है ही।
अब पटना से मुजफ्फरपुर कोई कार आएगा तो कम से कम 1200-1500 चार्ज करेगा जबकि ऑटो 500 में आकर भी एक तरफ से 50% मुनाफा कमाएगा और दूसरी तरफ की सवारी से कमाई अलग।
यह एक बड़ा गेमचेंजर होने जा रहा है, अभी वर्तमान में पटना से मुजफ्फरपुर या तो बस से आइए बस तीन घंटे में लाएगा और किराया तीन लोगों का 500 , और कार न्यूनतम 1500 में ऐसे में बजट और समय के लिहाज से 500 रुपये में ऑटो से यात्रा करना काफी लाभदायक रहेगा।
अब तो लोग ऑटो से 100-150 किलोमीटर आसानी से यात्रा कर रहे है क्योंकि कार खर्च की तुलना में काफी सस्ता हो जा रहा है। बड़े शहरों की तरह बिहार में भी अब ऑटो जीवन का अहम हिस्सा बन जायेगा।