Tahsil Mahmoodabad तहसील महमूदाबाद

Tahsil Mahmoodabad तहसील महमूदाबाद Mahmoodabad is Well known Historic Place of India. It is Situated at Sitapur District in Uttarpradesh. It's Pin Code is 261203 and Vehicle Code is UP34.

Emergency Calll 112

13/05/2023

चुनाव में जीते सभी सभासदगणों और निर्वाचित अध्यक्ष को बधाई.

आशा है हमारे महमूदाबाद की धरोहर और आपसी सद्भाव को और बेहतर बनाते हुए शहर का भृष्टाचार मुक्त एकरूप चहुँमुखी विकास हो.

जय हिंद

13/05/2023

ऐतिहासिक स्थल महमूदाबाद जो सीतापुर की सबसे बड़ी और चुनौती है को जिला घोषित किया जाना जनता और प्रशासन दोनों के लिए लाभकारी कदम है।

अगर आप चाहते है कि महमूदाबाद क्षेत्र का विकास भी किसी अच्छे जिले की भांति हो तो यह मांग अवश्य रखनी चाहिए महमूदाबाद की जनता Nationl Highway से सीधा संपर्क माँगती है जिससे व्यापार, किसान और आवागमन बेहतर हो उत्कृष्ट उन्नति हो।

क्या यह जिला बनने योग्य तहसील है?
अपनी राय रखें और शेयर करें।

27/12/2020

महमूदाबाद के राजा मोहम्मद आमिर अहमद खान भारत के विभाजन के समय इराक में थे। साल 1957 में उन्होंने भारत की नागरिकता छोड़ दी और पाकिस्तान चले गए थे। कुछ परिवारीजन भारत में ही रह गए और बाकी पाकिस्तान चले गए थे।

रक्षा अधिनियम-1962 के तहत सरकार ने पाकिस्तान गए राजा के परिवारीजनों की संपत्तियों को अपने संरक्षण में लेकर शत्रु संपत्ति घोषित कर दी। साल 1973 में उनके बेटे राजा मोहम्मद आमिर मोहम्मद खान ने संपत्तियों पर दावा पेश किया और मुकदमे का सिलसिला शुरू हुआ।

2010 में सरकार ने शत्रु संपत्ति अधिनियम में संशोधन किया और राजा की सभी संपत्तियां कस्टोडियन में चली गईं। सात जनवरी 2016 को नया अध्यादेश आने पर सुप्रीम कोर्ट ने शत्रु संपत्तियों को बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया था.

27/12/2020

राजा महमूदाबाद मो. अमीर मोहम्मद खान और उनके परिवार के सदस्यों की करीब 421 करोड़ कीमत की जमीन सीलिंग ऐक्ट के तहत जब्त होगी। सीतापुर, बाराबंकी और लखीमपुर खीरी में मौजूद 422 हेक्टेअर जमीन सरकार अपने कब्जे में लेगी। इसके लिए एडीएम प्रशासन की कोर्ट ने तीनों जिलों के डीएम को निर्देश जारी कर दिए हैं।

एडीएम प्रशासन ने बताया कि सभी बिंदुओं पर सुनवाई के बाद तीनों जिलों में जमीन और बागवान मिलाकर 422.005 हेक्टेअर सीलिंग भूमि घोषित की गई है। तीनों जिलों का जिला प्रशासन ये जमीनें अब अपने कब्जे में लेगा। एडीएम कोर्ट से इसकी सूचना तीनों जिलों के डीएम को भेज दी गई है। जब्त जमीनों की कीमत 421 करोड़ आंकी गई है।

सीतापुर के 182 गांवों में कुल 388.391 हेक्टेअर जमीन जब्त होगी। इनकी कीमत करीब 388 करोड़ है।

13/11/2020

जिलाधिकारी श्री विशाल भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक श्री आर.पी.सिंह ने दीपावली के अवसर पर सभी जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुये स्वास्थ्य एवं खुशहाली के लिये मंगल कामना की है।

उन्होंने सभी जनपदवासियों से अपील की है कि वर्तमान में कोरोना के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए अपने को सुरक्षित रखकर परम्परागत एवं हर्षोंल्लास के साथ मनाये। उन्होंने प्रदूषण मुक्त पर्व मनाये जाने के लिये आवाह्न किया है तथा इसके लिए माननीय एन.जी.टी. एवं शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन किये जाने की भी अपील की है।

जिलाधिकारी श्री भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने अपने बधाई संदेश में सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए जनपदवासियों से यह भी आवाह्न किया है कि वर्तमान में अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है। अतः सभी जनपद के नागरिकगण घर से बाहर निकलने पर बाजारों में सामान खरीदते वक्त एवं सार्वजनिक स्थानों मास्क अथवा गमछे का प्रयोग आवश्यक रूप से करें, जिससे सभी नागरिक कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित रहे।

डीएम व एसपी ने सभी जनपदवासियों से यह भी आवाह्न किया है कि सभी जनपदवासी कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए अपने को सुरक्षित रखकर दीपावली के पर्व को परम्परागत ढंग एवं हर्षोंल्लास के साथ मनायें।

14/10/2020

महमूदाबाद एस्टेट की स्थापना 1677 में इस्लाम के पहले ख़लीफ़ा के वंशज राजा महमूद ख़ान ने की थी। कोठी, या महल, 20 एकड़ के परिसर का हिस्सा है जिसे किला या किला कहा जाता है। कोठी अवध महल वास्तुकला का एक प्रमुख उदाहरण है, और पूरे मुगल काल में और बाद में ब्रिटिश औपनिवेशिक युग के दौरान महमूदाबाद के शासकों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक और आवासीय परिसर के रूप में सेवा की

राजा मोहम्मद नवाब अली खान | मृत्यु 1858
राजा अमीर हसन खान | मृत्यु 1903
महाराजा मोहम्मद अली मोहम्मद खान | मृत्यु 1931
मोहम्मद आमिर अहमद खान | मृत्यु 1973
मोहम्मद आमिर मोहम्मद खान |

01/10/2020

#बिगब्रेकिंग #सीतापुर

डीएम ने जिले में लागू की धारा 144, 1 अक्टूबर से 20 नवम्बर तक लागू हुई धारा 144.

02/07/2020

यू पी के राजस्व विभाग और सरकार ने जो मेहनत की है, हम कह सकते हैं कि एक प्रकार से अब तक कम से कम 85 हजार लोगों का जीवन बचाने में वो कामयाब हुई है! आज अगर हम अपने नागरिकों का जीवन बचा पा रहे हैं, तो ये भी बहुत संतोष की बात है।

ये सब उस स्थिति में हुआ जब देशभर से करीब 30 लाख से अधिक श्रमिक साथी, कामगार साथी, यूपी में पिछले कुछ हफ्तों में अपने गांव लौटे थे।

सवा करोड़ कामगारों की, कर्मचारियों की पहचान करना, 30 लाख से ज्यादा श्रमिकों के कौशल का, अनुभव का डेटा तैयार करना और उनके रोज़गार की समुचित व्यवस्था करना, ये दिखाता है कि उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग की तैयारी कितनी सघन रही है, कितनी व्यापक रही है।

Narendra Modi

12/06/2020

प्रशासन की मेहनत और संकटा माँ के आशीर्वाद हमारे महमूदाबाद में अभी तक कोई एक्टिव कोरोना केस नही मिला है। ये तहसीलदार महमूदाबाद और उनके तहसील के समस्त कार्मिकों के मेहनत का नतीजा है ।

सभी का धन्यवाद।

04/06/2020

सारे महमूदाबादवासियो से अनुरोध है कि पेज़ को शेयर करें और लाइक करे जिस से हमारी पहुँच अधिक क्षेत्रजनों तक हो पाए।

Address

Tahsil Road
Mahmudabad
261203

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Tahsil Mahmoodabad तहसील महमूदाबाद posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share