18/01/2019
हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से सुदीप की कास्टिंग पर कोई बयान नहीं आया है. सूत्रों के मुताबिक, ”सुदीप और सलमान खान लंबे समय से साथ आने की प्लानिंग कर रहे हैं. आखिरकार चीजें सही बन पाई हैं. दबंग 3 में दोनों के बीच टॉम एंड जैरी जैसा रिश्ता देखने को मिला. सुदीप के किरदार में ग्रे शेड्स देखने को मिलेंगे.’ बताते चलें कि दबंग सीरीज की दोनों फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट थीं.
खबरों के मुताबिक दबंग 3 को प्रभुदेवा डायरेक्ट करेंगे. उन्होंने सुदीप को कहानी का ब्रीफ भी दे दिया है. कन्नड़ एक्टर ने कॉप ड्रामा के लिए हामी भी भर दी है. अरबाज खान मूवी को प्रोड्यूस कर रहे हैं. इसकी शूटिंग अप्रैल में शुरू होगी. खबरें हैं कि फिल्म का शूट 90-100 दिन तक चलेगा. सोनाक्षी सिन्हा सलमान की पत्नी रज्जो का रोल करेंगी.