12/05/2023
*सुखी और स्वस्थ जीवन के लिए तनाव मुक्त रहना ज़रूरी - डॉ सुभाष सेठी*
*जयपुर ।* एकल वन बन्धु के जयपुर चैप्टर, जयपुर महिला समिति एवं सत्यम लेडीज़ क्लब के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित एक परिचर्चा *“ तनाव-मुक्त सुखी एवं स्वस्थ्य जीवन जीने की कला “* विपश्यना ध्यान साधना पर परिचर्चा में में बोलते हुए बच्चों विशेषज्ञ एवं विपश्यना के सहायक आचार्य डॉ सुभाष सेठी ने विपश्यना के महत्व को समझाया कि मोजूदा तनाव एवं भागदौड़ भरे जीवन में मन को क़ाबू कर अन्तर्मन को विकारों से कैसे दूर किया जा सकता हैं । उन्होंने उपस्थित श्रोताओं को विपश्यना साधना की प्रथम कड़ी आनापान ध्यान साधना का अभ्यास भी कराया, जिससे मन की एकाग्रता में सुधार आता हैं, भय, चिंता, तनाव और घबराहट आदि दूर होने लगती हैं । आत्मविश्वास, सजगता व आपसी सदभावना बढ़ती हैं, साथ ही मन खूब सबल होता हैं जिससे सही निर्णय लेने में मदद मिलती हैं । इसका प्रतिदिन 10-12 मिनिट सुबह-शाम दो बार नियमित अभ्यास करना चाहिए ।
विपश्यना समिति के ट्रस्टी एवं कार्यक्रम संयोजक दिनेश मालपानी ने कहा कि आज के भौतिकवादी युग में विपश्यना की पहले से अधिक आवश्यकता है। यह एक अति प्राचीन ध्यान विधि है जो हमें तनाव मुक्त सुखी एवं स्वस्थ जीवन जीने की कला सिखाती है। मालपानी ने बताया कि भारत सहित विश्व के 90 देशों के लगभग 300 से अधिक केन्द्रों पर 64 भाषाओं में विपश्यना के आवासीय मौन शिविर वर्षभर आयोजित होते हैं जिसमें प्रतिवर्ष 4 लाख से अधिक लोग इस वैज्ञानिक विध्या का लाभ ले रहे हैं । शिविरों में रहने-खाने और इस अनमोल विद्या के सभी आवासीय कोर्स पूर्णतः निःशुल्क होते हैं जिनका संचालन पुराने साधकों के स्वेच्छा सहयोग से होता है।
नॉर्थ जोन की अध्यक्षा एवं कार्यक्रम सह-संयोजिका प्रीति बाहेती ने अपने स्वागत उद्बोधन में एकल की वर्तमान गतिविधियों के बारे में जानकारी दी । इस अवसर पर एकल संस्था द्वारा प्रधानमंत्री मोदी जी एवं अन्य बालीवुड अभिनेत्रियों को एकल के ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने का विडियो भी दिखाया गया ।
चैप्टर के संरक्षक एवं विपश्यना के सीएटी विमल चन्द सुराणा, पूर्व हाई कोर्ट न्यायाधीश श्री जैनेंद्र जी रांका, जयपुर चैप्टर के सचिव प्रदीप कोठारी, प्रदीप बाहेती, सत्यम लेडीज़ क्लब की बोर्ड मेम्बर्स संगीता लढ्ढा एवं आशा परवाल ने विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह एवं शॉल पहना कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के अंत में सत्यम क्लब की यामिनी मालपानी एवं ऐफ टी एस की आईपीपी सविता कोठारी ने सभी का धन्यवाद व आभार प्रकट किया l कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्लब की महिलाएँ, पुरूष वर्ग एंव जयपुर शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।
धन्यवाद ।
*कार्यक्रम संयोजक,*
प्रीति बाहेती,
दिनेश मालपानी,
मो : 9829165666