20/12/2021
The Petrol pump would remain closed on 21st Dec (Tuesday) as a part of protest to cut down VAT on petrol diesel by Jharkhand State Government. People of Jharkhand need long due relief from soaring petrol diesel prices, which can be provided by reduction of VAT by the state Government.
झारखंड सरकार ने पेट्रोलियम पर वैट की दरें नहीं घटायीं तो कल 21 को बंद रहेंगे पेट्रोल पंप-झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन
धनबाद : झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने राज्य में पेट्रोल-डीजल पर वैट की दरें घटाने की मांग को लेकर अब आंदोलन का रास्ता अख्तियार कर लिया है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार पेट्रोल-डीजप पर वैट की दरें 22 प्रतिशत से घटाकर 17 प्रतिशत नहीं करती तो आगामी कल 21 दिसंबर को पूरे झारखंड में सभी पेट्रोल पंप बंद रखे जायेंगे।