10/10/2024
कहानी ख़त्म हुई और ऐसी ख़त्म हुई
कि लोग रोने लगे तालियाँ बजाते हुए !!
"एक युग का अंत... अलविदा रतन टाटा जी..!
भारत के महान उद्योगपति रतन टाटा ने 86 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। कई दिनों से बीमार चल रहे रतन टाटा का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया।
देश की औद्योगिक क्रांति को दिशा देने वाले, रतन टाटा ने सादगी और विनम्रता के साथ अपनी अद्वितीय पहचान बनाई। टाटा के नाम पर खड़ा हर उद्योग, हर प्रोडक्ट, भरोसे का दूसरा नाम है। चाहे वो सड़क पर दौड़ते टाटा के ट्रक हों या खाने की प्लेट में टाटा का नमक, रतन टाटा ने हर भारतीय के जीवन में अपना अंश छोड़ा।
आज के दौर के नए अरबपति शायद उनकी राहों पर न चलें, लेकिन टाटा के बिना इस देश की अर्थव्यवस्था की कल्पना करना मुश्किल है।
आपकी अद्वितीय विरासत, आपके किस्से, आपके आदर्श, आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।
अलविदा रतन टाटा..😥
आप सदैव हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे..💐💐