23/12/2025
वाह जावेद साहब वाह :- मैं शर्मिन्दा हूं
जावेद अख्तर साहब का शुक्रिया कि उन्होंने दुनिया को एक बेहतरीन इस्लामिक स्कालर दे दिया, पूरी दुनिया को मुफ्ती शमाएल नदवी से रूबरू कराया।
जावेद अख्तर साहब मंच पर ना होते तो शायद ही दुनिया मुफ्ती शमाएल नदवी को इस तरह जान पाती , इसलिए मुफ्ती शमाएल नदवी की जीत के जश्न में जावेद अख्तर साहब को शुक्रिया कहना मत भूलिए... ऐसा जिगरा और कोई कर भी नहीं सकता जो जावेद अख्तर साहब ने दुनिया के सामने आकर अपने से बहुत जूनियर, अपने बेटे फरहान अख्तर से भी छोटे मुफ्ती शमाएल नदवी के साथ बहस किया।
मैं जावेद अख्तर साहब के इस हौसले और मंच पर आन कैमरा पूरी दुनिया के सामने बहस करने की हिम्मत की दाद देता हूं, वह भले अपने तर्कों में कमज़ोर पड़ गये मगर मेरी नज़र में उनकी इज्जत बहुत बढ़ गई।
जावेद अख्तर साहब कोई मामूली हस्ती नहीं हैं , पूरी ₹22,000 करोड़ की पूरी भारतीय फिल्म उद्योग उन्हें झुक कर सलाम करता है...
देश और दुनिया को महानायक अमिताभ बच्चन देने वाले , जिनके दरवाजे पर "शोले","ज़ंज़ीर" और "दीवार" फिल्म के लिए खड़े होने वाले अमिताभ बच्चन।
अपने बेटे सनी देओल को लांच करने के लिए जब "बेताब" बनाना हो तो जावेद अख्तर साहब के चौखट पर जाने धर्मेंद्र जैसे सैकड़ों हज़ारों लोग जावेद अख्तर साहब की क़लम के पैदावार हैं।
अमिताभ बच्चन को KBC मे जावेद अख्तर के साथ देखा , KBC में इतनी इज़्ज़त अमिताभ बच्चन ने शायद ही किसी को दी हो जितना जावेद अख्तर को दी हो....
अपने 55 साल में अंदाज़, हाथी मेरे साथी, अंधकार, सीता और गीता, यादों की बारात, ज़ंजीर,मजनू , हाथ की सफाई , दीवार, शोले, चाचा भतीजा, त्रिशूल, डॉन, दोस्ताना, शान, काला पत्थर, क्रांति, शक्ति, ज़माना , बेताब , सागर , अर्जुन, मशाल , रूप की रानी चोरों का राजा, प्रेम , लक्ष्य, डान-2 और मिस्टर इंडिया जैसी कालजई फिल्में और हज़ारों हिट गाने लिखने वाले जावेद अख्तर एक मामूली से इस्लामिक स्कालर मुफ्ती शमाएल नदवी से बहस करने के लिए तैयार हो जाएं जिन्हें दुनिया जानती भी ना हो तो इसके लिए जावेद अख्तर साहब की प्रशंसा तो बनती है।
यह कौम पर उनके एहसान हैं कि उन्होंने खुद को गिराकर, एक ऐसे मामले में बहस करने के लिए तैयार होकर जो उनका विषय ही नहीं एक बड़ा काम किया। जावेद अख्तर साहब की किसी भी मुद्दे पर बहस करने का मैं कायल