31/10/2024
*🕉️दीपावली की मंगल बधाई*
*दीपावली अंतर्मन के दीप जलाने का पर्व है। काम-क्रोध-लोभ और मोह जैसी घनघोर अमावस में ज्ञान रुपी दीप प्रज्वलित कर भीतर के तम का नाश करना ही इस पर्व का मुख्य उद्देश्य है।*
*🕉️जहाँ प्रेम रूप दीए जले हों श्री राम उसी हृदय रुपी अयोध्या में विराजते हैं। या तो हृदय में प्रेम की ज्योत जलने पर श्री राम आयेंगे अथवा तो श्री राम के विराजमान होने पर हृदय में स्वतः ही प्रेम का प्रकाश विखरने लगेगा।*
*🕉️अतः इस दीपावली पर मिठाई ही नहीं प्रेम भी बाँटो। पटाखे ही नहीं दुर्गुणों को भी जलाओ। घर को ही नहीं ह्रदय को भी सजाओ। फिर जीवन को राममय होते देर ना लगेगी। और जहाँ राम (धर्म) हैं वहाँ लक्ष्मी तो आती ही हैं।*
*🕉️आप सबके स्वस्थ, समृद्ध , आनंदमय एवं भक्तिमय जीवन की शुभकामनाओं सहित दीपोत्सव की बधाई।*
🌺🙏🏻🕉️ *जय जय सीताराम*🙏🏻🌷🙏🏻