20/05/2026
अखंड भारत सेवा संघ द्वारा सैकड़ों स्वयंसेवकों ने अंतराष्ट्रीय संत सम्मेलन में की निस्वार्थ भाव से सेवा_भारतीय संस्कृति एवं सनातन मूल्यों को समर्पित अंतर्राष्ट्रीय संत सम्मेलन दिल्ली स्थित रामकृष्ण परमहंस मठ में अत्यंत भव्य एवं सुसज्जित रूप से संपन्न हुआ। इस दिव्य आयोजन में देश-विदेश से पधारे अनेक प्रसिद्ध संत-महात्माओं, धर्माचार्यों एवं आध्यात्मिक विभूतियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान कर भारतीय संस्कृति, सेवा एवं आध्यात्मिक चेतना का संदेश दिया।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं एवं सेवा कार्यों में अखंड भारत सेवा संघ गुरुग्राम के सैकड़ों स्वयंसेवकों ने निस्वार्थ भाव से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वयंसेवकों ने अनुशासन, सेवा एवं समर्पण का अद्भुत परिचय देते हुए आयोजन को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया।
इस अवसर पर मुख्य अखंड भारत की और से गौभक्त सुनील हरिजाई जी, सुप्रसिद्ध समाज सेवी अजय यादव जी, जोगेंद्र स्वामी जी, आचार्य मनीषहरि जी, अनिल हरजाई जी आकाश शर्मा जी सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
सम्मेलन में उपस्थित संतों एवं अतिथियों ने अखंड भारत के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति की मूल भावना “सेवा, सद्भाव एवं संस्कार” को ऐसे आयोजन जीवंत रूप प्रदान करते हैं। यह अंतर्राष्ट्रीय संत सम्मेलन आध्यात्मिक एकता, सांस्कृतिक गौरव एवं मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण बना एवं अखंड भारत सेवा संघ के स्वयंसेवकों की सेवाओं के लिए सदैव स्मरण किया जाता रहेगा